समाहरणालय में आयोजित हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक
समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में आयोजित हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने PM JANMAN तथा DMFT मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं है, वहाँ सभी परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं के भौतिक सत्यापन एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता के जांच हेतु टीम गठित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पोषण ट्रैकर में FRS को पूर्ण करने, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के निर्माण से संबंधित जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन के Co-location हेतु चिन्हित विद्यालयों में शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी, सीडीपीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे।




