Uncategorized

सिंहभूम चैम्बर एवं टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग की बैठक संपन्न

बैठक के पश्चात् चैम्बर एवं टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के दोस्ताना क्रिकेट मैच में चैम्बर की टीम बनी विनर

सिंहभूम चैम्बर एवं टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग की बैठक संपन्न

बैठक के पश्चात् चैम्बर एवं टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के दोस्ताना क्रिकेट मैच में चैम्बर की टीम बनी विनर

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ आयोजित होने वाले त्रैमासिक बैठक का आयोजन ट्यूब मेकर्स क्लब, नीलडीह परिसर मे संपन्न हुई।  इस दौरान बैठक में सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वेंडरों को आ रही परेशानी से प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुये इसके निराकरण की मांग रखी तथा स्थानीय व्यवसायी एवं उद्यमियों को टाटा स्टील में प्राथमिकता देने का मुद्दे को फिर से दोहराया गया।  इसपर प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों वे चैम्बर की मांगों एवं सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया।  और कहा कि स्थानीय टाटा स्टील की प्राथमिकता में हमेशा से रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि उपरोक्त बैठक के पश्चात् टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग की पहल पर उसी दिन ट्यूब मेकर्स क्लब में 15-15 ओवरों का एक सौहार्दपूर्ण ‘फ्रेंडली पार्टनरशिप क्रिकेट मैच’ का आयोजन किया गया।  यह मैच उत्साहपूर्ण एवं रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ।  जिसमें सिंहभूम चैम्बर एवं प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के रूप में प्रदर्शन करते हुये पूरे जोश के साथ क्रिकेट मैच खेला।  जिसमें सिंहभूम चैम्बर की टीम विनर रही और ट्राफी हासिल किया।

अध्यक्ष ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के चीफ अधिकारी श्री रंजन कुमार सिन्हा को जाता है जिन्होंने चैम्बर के सामने इस तरह के मैच का प्रस्ताव रखा जिसे चैम्बर ने सहर्ष स्वीकार करते हुये इसकी स्वीकृति दी और मैच का आयोजन हुआ।  प्रोक्योमेंट विभाग एवं चैम्बर के द्वारा आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जायेगा जिससे आपसी संबंधों एवं सहयोग को और अधिक सुदृढत्र किया जा सके।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाले, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, एवं सदस्यगण के साथ ही प्रोक्योरमेंट के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!