Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में “परियोजना उल्लास‘‘ के तहत मिर्गी मरीजों की जांच हेतु एक दिवसीय निःशुल्क विशेष जाँच शिविर आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में “परियोजना उल्लास“ के तहत मिर्गी जाँच शिविर में 139 मरीजों का स्क्रीनिंग कर निःशुल्क दवा वितरित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में “परियोजना उल्लास‘‘ के तहत मिर्गी मरीजों की जांच हेतु एक दिवसीय निःशुल्क विशेष जाँच शिविर आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में “परियोजना उल्लास“ के तहत मिर्गी जाँच शिविर में 139 मरीजों का स्क्रीनिंग कर निःशुल्क दवा वितरित

जमशेदपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया में “परियोजना उल्लास“ के तहत 03 फ़रवरी 2026 को उपायुक्त के निर्देशानुसार एक दिवसीय निःशुल्क मिर्गी जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डॉ साहिर पाल ने शिविर का निरिक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।

विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रयास से मिर्गी रोगियों के पहचान के लिए शिविर आयोजित कर उनका समुचित इलाज एवं उन्नमुलन के लिए “परियोजना उल्लास“ के तहत पहला शिविर अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला, दूसरा शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा तथा तीसरा शिविर का आयोजन शहरी क्षेत्र में टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल तथा परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार पांडा के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया।

शहरी क्षेत्र अंतर्गत परियोजना उल्लास के शिविर में 139 मानसिक रोगियों का निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं परामर्श के साथ साथ एक महीने का दवा एवं आने-जाने एवं खाने का भी नि-शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया।

परियोजना उल्लास को सफल बनाने में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा रंजीत कुमार पांडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया डॉ रंजीत कुमार मुर्मू,जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग,पूर्वी सिंहभूम से मनोचिकित्सक डॉ दीपक कुमार गिरि, डॉ महेश हेमब्रम, डॉ सुकांता सीट, डॉ फटिक पाल, डॉ वीआरके सिन्हा, डॉ रोहित आनंद, डॉ मंगेश दोराई, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हकीम प्रधान, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्यम कुमार, सुशीला मार्डी, मनीषा कुमारी, लच्छू मार्डी, शुभेन्दु, धर्मपाल मंडल, शहरी क्षेत्र के बीटीटी, एसटीटी, सहिया साथी, साहियाओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया के समस्त स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!