राजद नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अधिक सीट जीतने का लक्ष्य,बैठक में जिला/महानगर अध्यक्षों को दिया गया टास्क – संजय यादव
सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं,गांधी के देश में गोडसे विचारक आगे और गांधीवादी पीछे - राणा

राजद नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अधिक सीट जीतने का लक्ष्य,बैठक में जिला/महानगर अध्यक्षों को दिया गया टास्क – संजय यादव

सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं,गांधी के देश में गोडसे विचारक आगे और गांधीवादी पीछे – राणा
वर्तमान चारों विधायक एवं पूर्व विधायक अपने अपने जिले का अध्यक्ष पदो को जितना प्रमुख लक्ष्य – भोक्ता
संथाल/उतरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहित अन्य जगहों पर ताकत के साथ उम्मीदवारों को समर्थन होगा – मंत्री संजय प्र यादव
पार्टी के नेता/कार्यकर्ता सब राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के सिपाही, जमीन स्तर पार्टी की मजबूती एक मात्र लक्ष्य – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी/जिला/महानगर/प्रकोष्ठ अध्यक्षों का अहम बैठक विधायक सह अध्यक्ष संजय सिंह यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई !
बैठक के दौरान राज्य झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव,प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा, गिरधारी यादव,प्रवक्ता कैलाश यादव,डॉ मनोज कुमार,रश्मि प्रकाश सुनीता चौधरी रंजन यादव मकबूल हुसैन विक्रम यादव तारकेश्वर यादव के अलावा तमाम जिला/महानगर एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने संबोधन किया ! कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से अनिता यादव एवं मनोज पांडेय ने किया !
बैठक में चर्चा एवं निर्णयों पर जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव में वार्ड एवं अध्यक्ष का चुनाव समन्वय बनाकर पूरी ताकत के साथ लड़ना है ! हालांकि दलीय आधार पर चुनाव नहीं है लेकिन राजद समर्थक उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग करना है !
विदित है राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं तेजस्वी यादव का स्पष्ट संदेश है राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने है , इसके लिए संगठन पर पूरा जोर देना है !
वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि देश विचित्र परिस्थिति का सामना कर रहा है, आज महात्मा गांधी का शहादत दिवस है आज के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्या हुआ था, वर्तमान समय में गोडसे विचारक आगे हैं और गांधीवादी लोग पीछे हो गए हैं , जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है ! नगर निकाय चुनाव में हम सब एकजुटता के साथ लगेंगे !
पूर्व मंत्री एवं प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वर्तमान चारों विधायक एवं पूर्व विधायक अपने अपने जिले का निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद जीतने का लक्ष्य रखें और हर हाल में जीते इसके लिए हम सभी एक साथ समन्वय बनाकर मॉनिटरिंग करेंगे !
मंत्री संजय प्र यादव ने कहा है कि गोड्डा देवघर गिरिडीह धनबाद कोडरमा सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ता उम्मीदवारों से लगातार बात हो रही है, नामांकन के बाद दिशा निर्देश के साथ चुनाव लड़ेंगे !
प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है पार्टी किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं झुकेगी बल्कि इनके नफरती राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी और जमकर मुकाबला करेगी ! नगर निकाय चुनाव में राजद अपने दम पर राजद समर्थक उम्मीदवारों के साथ रहेगा अगर सहयोगी दलों में गठबंधन की स्थिति बनेगी तब राजद को कोई परहेज नहीं होगा ! आज बैठक के दौरान जिला/महानगर अध्यक्षों को स्पष्ट संदेश है डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के साथ वोट का अपील करे और सभी उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने का काम करें !




