पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड और पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 6 वीं राज स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है
इस चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य पैरालंपिक समिति के महासचिव कुमार गौरव एवं मेजबान जिला की अध्यक्षा पूर्वी घोष और सचिव जगन्नाथ बेहरा ने बताया इस चैंपियनशिप में झारखंड के लगभग 20 जिलों के जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां , रांची , कोडरमा , धनबाद , बोकारो , देवघर, गिरीडीह , गोड्डा , साहिबगंज , दुमका, हजारीबाग , गुमला , रामगढ़, लोहरदगा , लातेहार के लगभग पौने 200 की संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में भाग ले रहे हैं

जमशेदपुर- पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड और पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 6 वीं राज स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।

इस चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य पैरालंपिक समिति के महासचिव कुमार गौरव एवं मेजबान जिला की अध्यक्षा पूर्वी घोष और सचिव जगन्नाथ बेहरा ने बताया इस चैंपियनशिप में झारखंड के लगभग 20 जिलों के जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां , रांची , कोडरमा , धनबाद , बोकारो , देवघर, गिरीडीह , गोड्डा , साहिबगंज , दुमका, हजारीबाग , गुमला , रामगढ़, लोहरदगा , लातेहार के लगभग पौने 200 की संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में भाग ले रहे हैं।

जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वे एथलेटिक्स और बैडमिंटन की स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 6 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे किया जाना है जबकि चीफ ऑफ स्पोर्ट्स टाटा स्टील मुकुल विनायक चौधरी के कर कमल से इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाना है समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं झारखंड पैरालंपिक कमिटी के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी । खिलाड़ियों के आवसान की व्यवस्था जेआरडी स्टेडियम में की गई है इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 20 तकनीकी अधिकारियों का एक दल विशेष रूप से योगदान दे रहा है। प्रतियोगिता से संबंधित सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। दिनांक 5 फरवरी 2026 से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के आने की सूचनाओं प्राप्त हो रही है । 25 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 18 स्पर्धाएं आयोजित किया जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे।इस प्रतियोगिता में परस्पर लाइंस क्लब , रोटरी क्लब , टाटा स्टील , इनर व्हील क्लब के अलावा कई समाजसेवियों का परस्पर सहयोग मिल रहा है।
आज की संवाददाता सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक संगठन की अध्यक्षा पूर्वी घोष , सचिव जगन्नाथ बेहरा , उपाध्यक्षा डॉ निवेदिता कर्ण , दीपक श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह , संयुक्त सचिव नरेश कुमार , सहायक सचिव धीरज कुमार शर्मा , गीता सिंह, झारखंड पैरालंपिक कमेटी की ओर से महासचिव कुमार गौरव और सदस्य श्याम कुमार शर्मा ने योगदान दिया।



