नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी को
नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी को
नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त
वार्डो के नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में 6, जुगसलाई नगर परिषद में 5 एवं चाकुलिया नगर पंचायत में 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त
5 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 हेतु महापौर, अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों के लिए समर्पित नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई।
नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया।
मानगो निर्वाचन क्षेत्र में महापौर निर्वाचन हेतु सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, सोनामुनी सोरेन सहित कुल 13 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया। जबकि शबाना बानो, काकोली महतो एवं अनिता देवी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया।
जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह सहित कुल 9 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया। जबकि आरती चौधरी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया।
चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकित किये गये सभी उम्मीदवारों संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू का नामांकन पत्र योग्य पाया गया।
मानगो नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र 1 से 36 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 281 उम्मीदवारों में 6 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया। शेष 275 उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया।
जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 से 22 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 97 उम्मीदवारों में 5 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया। शेष 92 उम्मीदवारों का( नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया।
चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 1 से 12 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 42 उम्मीदवारों में 3 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया। शेष 39 उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया।
नाम वापसी की तिथि 06.02.2026 को पूर्वाह्न 11ः00 से अपराह्न 03ः00 बजे तक निर्धारित है।




