Uncategorized

मानगो मेयर पद के लिए भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने किया नामांकन, समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा 

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समेत एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने बुधवार को भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर उनके पति और भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी साथ थे

मानगो मेयर पद के लिए भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने किया नामांकन, समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा

जमशेदपुर – जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समेत एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने बुधवार को भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर उनके पति और भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी साथ थे. नामांकन से पूर्व उन्होंने अपने मानगो स्थित आवास से निकलकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया. इसके पश्चात साकची आमबगान से प्रारंभ हुई नामांकन यात्रा विशाल जनसैलाब के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची. यात्रा के दौरान विकास, स्वच्छता और सुशासन के नारों से क्षेत्र गूंज उठा. नामांकन यात्रा में मानगो के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक, महिला कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए. लोगों में उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, लोजपा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नामांकन के दौरान गंगा साहू एवं अशोक राम प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे. सभा को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने कहा कि मानगो केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि लाखों लोगों की उम्मीदों का शहर है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित नगर बनाना है. महिला सशक्तिकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, नियमित जलापूर्ति, सड़क-नाली सुधार और पारदर्शी नगर प्रशासन उनकी प्राथमिकताएं होंगी. कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं समर्थकों ने संध्या सिंह के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मानगो को मजबूत, ईमानदार और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!