जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने किया नामांकन
जुगसलाई नगर परिषद एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सबसे ज़्यादा मज़बूत उम्मीदवार के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने किया नामांकन

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सबसे ज़्यादा मज़बूत उम्मीदवार के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

नामांकन कार्यक्रम के दौरान हिदायतुल्लाह खान एवं उनकी पत्नी नौशीन खान ने ढोल नगाड़े एवं गाजे बाजे के साथ जुलुस के शक्ल में नामांकन करने पुराना कोर्ट स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे । इस दौरान उनके समर्थकों ने उन दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया और कहा कि पूरे जुगसलाई से एक ही आवाज़ उठ रही है कि नौशीन खान की जीत निश्चित है। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए नौशीन खान ने मंगलवार को 11 बजे नामांकन करने पहुंची वहीं नामांकन से पूर्व नौशीन खान के समर्थक 11 बजे जुगसलाई ईदगाह मैदान में एकत्रित हुए और वहां से सभी समर्थकों के साथ नौशीन खान ने गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंची

ज्ञात हो कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की संख्या बहुत ज्यादा है ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि नौशीन खान की जीत निश्चित है। इस दौरान नौशीन खान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे जुगसलाई की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी वे घर पर रहते हुए जुगसलाई के लोगों की सेवा करती रही हैं, और यदि जनता ने इस बार उन्हें अवसर दिया तो वे ज़मीनी स्तर पर उतरकर जनता के लिए कार्य करेंगी उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। वे जुगसलाई को एक बेहतर और सुव्यवस्थित नगर परिषद क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “संवैधानिक अधिकारों के तहत चुनाव लड़ना सबका अधिकार है। किसमें कितना दम है, यह जनता की अदालत तय करेगी।”इस मौके पर उनके पति, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नौशीन खान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और क्षेत्र की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास और ईमानदार नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए उनका साथ देगी।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नौशीन खान ने साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संपर्क कार्यालय में भी गई और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जेएमएम के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया ।




