Uncategorized

जुगसलाई मेयर पद के लिए कांग्रेस के पुराने दिग्गज रहे स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा की पुत्रवधू आरती चौधरी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

जुगसलाई नगर निगम मेयर पद के लिए मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा की पुत्रवधू आरती चौधरी ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के के शुक्ला, कांग्रेस नेता और जिला महामंत्री रमन खान , हरे कृष्णा सिंह, सुनील तिवारी, अनुप मिश्रा उर्फ ज्योति मिश्रा समेत कई कांग्रेसी शामिल थे

जुगसलाई मेयर पद के लिए कांग्रेस के पुराने दिग्गज रहे स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा की पुत्रवधू आरती चौधरी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

जमशेदपुर –  जुगसलाई नगर निगम मेयर पद के लिए मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा की पुत्रवधू आरती चौधरी ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के के शुक्ला, कांग्रेस नेता और जिला महामंत्री रमन खान , हरे कृष्णा सिंह, सुनील तिवारी, अनुप मिश्रा उर्फ ज्योति मिश्रा समेत कई कांग्रेसी शामिल थे

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास

आरती चौधरी के पति और स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा के पुत्र अनुप मिश्रा उर्फ ज्योति मिश्रा भी अपने पिता की तरह कांग्रेस के नेता और समाजसेवी भी हैं। उनकी पत्नी आरती पेशे से इंजीनियर हैं और वह अमेरिकन कंपनी में कार्यरत हैं जो घर में रहकर ही ऑनलाइन काम करती हैं। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के उपरांत आरती चौधरी ने कहा की जुगसलाई क्षेत्र की समस्याओं से वह अच्छी तरह वाकिफ हैं। पानी की समस्या, बिजली की अथवा साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था सभी समस्याओं से वह व्यक्तिगत तौर पर रूबरू है । इसलिए मेयर बनते ही वे सबसे पहले जुगसलाई के लोगों की  तमाम समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगी। वह महिलाओं को स्वावलंबि बनाने के लिए भी नई योजनाओं पर कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!