Uncategorized

जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को लोक अदालत हॉल, सिविल कोर्ट, जमशेदपुर में “जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) एवं किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) रहा

जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर-  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को लोक अदालत हॉल, सिविल कोर्ट, जमशेदपुर में “जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) एवं किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) रहा

 

कार्यक्रम में जज कंकन पट्टादार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश–I की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने सान्निध्य से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इस परामर्श कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, बाल कल्याण समिति (CWC) एवं किशोर न्याय बोर्ड (JJB) जमशेदपुर के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCs) तथा पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । वहीं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया । साथ ही उन्होंने पॉक्सो अधिनियम की प्रमुख धाराओं, उद्देश्यों तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके पश्चात रिचेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम पर एक सत्र लिया गया, जिसमें कानून की प्रक्रिया, बच्चों के अधिकारों एवं न्याय प्रणाली की भूमिका पर चर्चा की गई ।

दिव्या अश्विनी, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड (PM, JJB), जमशेदपुर ने किशोर न्याय अधिनियम पर सत्र लेते हुए चिकित्सकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संवादात्मक चर्चा की। कार्यक्रम में कमल कांत सिन्हा, अधिवक्ता सह मध्यस्थ ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं बिमलेश कुमार सहाय, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो अधिनियम द्वारा प्रतिभागियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार गुरिया, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM), जमशेदपुर द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार सिंह, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल (Assistant LADCs), जमशेदपुर ने किया। यह परामर्श कार्यक्रम पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!