Uncategorized

जैक 10वीं बोर्ड और इंटर की परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 21301 परीक्षार्थी तथा इंटर के कला संकाय में 10183, विज्ञान में 4657, वाणिज्य में 3502 कुल 18342 परीक्षार्थी शामिल होंगे

जैक 10वीं बोर्ड और इंटर की परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 21301 परीक्षार्थी तथा इंटर के कला संकाय में 10183, विज्ञान में 4657, वाणिज्य में 3502 कुल 18342 परीक्षार्थी शामिल होंगे

10वीं की 67 केंद्रों पर और 12वीं की 34 केंद्रों पर होगी परीक्षा परीक्षा अवधि के दौरान 3 से 23 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी परीक्षा हॉल में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल वर्जित निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ बैठक

जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 23 फरवरी 2026 तक होगी। माध्यमिक परीक्षा पहली पाली में प्रातः 9ः45 बजे से 01ः00 बजे तक, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) द्वितीय पाली में अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक होगी। मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 23 तथा धालभूम अनुमंडल में 44 कुल 67 परीक्षा केंद्र चिन्हित किये गये हैं, वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 22 कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित केंद्रों में परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की बैठक की गयीं। बैठक में परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़ा जाता है, तो सख्त कार्रवाई होगी। निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग ने कहा कि परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करायें।
परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं : एसडीओ
एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने व उनकी मॉनिटरिंग करने, परीक्षार्थियों के लिए पानी, कमरे में पर्याप्त रोशनी, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त  संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर  राहुल जी आनंद जी, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा, कार्यपालक दण्डाधिकारी  चन्द्रजीत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय सहित प्रतिनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!