हाजी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने भरा नामांकन, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतरीं मैदान में
नौशीन खान के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस- झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

नौशीन खान के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस- झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
हाजी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने भरा नामांकन, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतरीं मैदान में
जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में हाजी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचीं नौशीन खान
नामांकन के दौरान नौशीन खान अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं। पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
जनसेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बताया प्राथमिक लक्ष्य
नामांकन के बाद नौशीन खान ने कहा कि वे जुगसलाई की जनता की समस्याओं को करीब से जानती और समझती हैं। उनका लक्ष्य जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में
स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे का समग्र विकास करना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें अवश्य प्राप्त होगा।
जुगसलाई से गहरा नाता, बचपन की यादें जुड़ीं
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि जुगसलाई केवल उनका राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि उनकी पहचान और जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, “मैं जुगसलाई की गलियों में ही बड़ा हुआ हूं। यहां के लोग मुझे भली-भांति जानते और पहचानते हैं। यहां की समस्याएं, जरूरतें और भावनाएं मेरे लिए अनजानी नहीं हैं।
पत्नी को समर्थन मिलने पर बेहतर सेवा का संकल्प
हिदायतुल्ला खान ने कहा कि यदि जुगसलाई की जनता उनकी धर्मपत्नी नौशीन खान को समर्थन देती है, तो वे क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से जुगसलाई में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाएं, सामाजिक सौहार्द और विकास को नई दिशा मिलेगी।
जनता से भावनात्मक अपील
हिदायतुल्ला खान ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से जुगसलाई की जनता के सुख-दुख में शामिल रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ सेवा करता रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास और भरोसे के आधार पर अपना समर्थन दें।
कांग्रेस झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आज नौशीन खान के नामांकन रैली में कांग्रेस, झामुमो, राजद, सपा सहित अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजू गिरी, बबन राय, सहित झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी नामांकन रैली में शामिल हुए।




