एनआईटी जमशेदपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनआईटी जमशेदपुर द्वारा श्री शनिदेव भक्त मंडली के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें ब्रह्मानंद एनएच ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस शिविर का उदघाटन प्रातः 10 बजे निदेशक प्रो. गौतम सुदधर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आर. पी. सिंह, उपनिदेशक प्रोफेसर रामविनय शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार एवं प्रो. शशि भूषण प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ

एनआईटी जमशेदपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनआईटी जमशेदपुर द्वारा श्री शनिदेव भक्त मंडली के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्मानंद एनएच ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस शिविर का उदघाटन प्रातः 10 बजे निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आर. पी. सिंह, उपनिदेशक प्रोफेसर रामविनय शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार एवं प्रो. शशि भूषण प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस रक्तदान शिविर में अब तक 300 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभाई, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और सर्वोच्च रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि अपराह्न 3 बजे तक ही 300 रक्तदाताओं का आंकड़ा पार कर लिया गया था। शिविर के सफल संचालन में शनिदेव भक्त मंडली के देवव्रत घोष एवं ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर से शक्ति सिंह ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।




