बजट आजाद भारत का सबसे कमजोर, युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं – कैलाश यादव
बेरोजगारी,पलायन और महंगाई प्रचंड स्तर बढ़ेगी,कृषि विकास के लिए कुछ नहीं,FDI शून्य विगत वर्ष 1'लाख कंपनियां बंद

बजट आजाद भारत का सबसे कमजोर, युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं – कैलाश यादव
बेरोजगारी,पलायन और महंगाई प्रचंड स्तर बढ़ेगी,कृषि विकास के लिए कुछ नहीं,FDI शून्य विगत वर्ष 1’लाख कंपनियां बंद
महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर पुष्प अर्पित कर विनम्र नमन और श्रद्धांजलि
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने देश का आम बजट 2026 को स्वतंत्र भारत का सबसे कमजोर और मायूस करने वाला बताया है !
विदित है भारत दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा करता रहा है,विगत वर्ष 2025 में लगभग 1 लाख छोटे बड़े कंपनियां बंद हो गई ! जिसका आलम है कि देश में निरंतर बेरोजगारी पलायन महंगाई बढ़ रहा है
श्री यादव ने कहा कि 2026 का आम बजट में कोइ ठोस मिशन और विजन दिखाई नहीं दिया, उद्योग,कृषि,टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं श्रमिक कल्याण के लिए भी कुछ नहीं दिया गया !
केंद्र की मोदी सरकार में कुछेक नामचीन उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है,अन्य मझौले बड़े पूंजीपतियों और व्यापारियों को नजरअंदाज करने का काम किया गया है
देश में अर्थव्यवस्था का आंकड़ा सिर्फ दिखावा भर रहा है क्योंकि बीजेपी एनडीए की देशभर में नफ़रती राजनीति के कारण एफडीआई निवेश नहीं हो पा रहा है, सरकार अनेकों बिजनेस कन्वेंशन कराया लेकिन निवेशकों का झुकाव और रुझान नहीं हुआ !
देश में विधि व्यवस्था,धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण एवं असहिष्णुता का माहौल एक चिंता का विषय है, पलायन, विस्थापन और रोजगार सृजन एक बड़ी समस्या है !
जब तक जमीनी स्तर पर भेदभाव और सकारात्मक व्यवहार का माहौल उत्पन्न नहीं होगा तब तक देश को विकसित भारत की बात कहना बेमानी होगा !
राजद का स्पष्ट मानना है कि देश में मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और फर्जी वादे कर लोगों को थोथी दलील देने का काम किया है ! आज का आम बजट जीवनोपयोगी नहीं बल्कि कर्जदार बनाने वाला है !
महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राजद ने प्रदेश कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नतमस्तक कर श्रद्धांजलि दिया




