E-Paper

अध्यक्ष, झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण

झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बहूल गांव हाथी टोला एवं डांगर टोला का भ्रमण किया

अध्यक्ष, झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण

जमशेदपुर- झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बहूल गांव हाथी टोला एवं डांगर टोला का भ्रमण किया। आयोग के अध्यक्ष ने सबर आदिम जनजाति परिवार के समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य-पोषण आदि के क्षेत्र में समुदाय के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यो का अवलोकन कर जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के आत्मनिर्भरता व आजीविका उपार्जन हेतु शहद उत्पादन से जोड़ने के प्रयास की सराहाना की।

भ्रमण के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर लोगों की व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं तथा सरकार की योजनाओं की सुगमता के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने आधार कार्ड, राशन, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व पट्टा के कारण सरकारी योजनाओ का लाभ लेने में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। वहीं स्थानीय प्रशासन को नियमित रूप से स्वास्थ्य, राजस्व कैंप आयोजित कर लोगों की समस्या समाधान व सरकारी योजनाओ तथा आजीविका से जोड़ने का निदेश दिया। टोला भ्रमण के क्रम में राज्य वित्त आयोग ने सबर आदिम जनजाति परिवार का पशुपालन शेड, स्थानीय उत्पाद का अवलोकन किया।

इस मौके पर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, अंचल अधिकारी  रंजीत कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!