आर डी टाटा एनटीटीएफ में इग्नो का प्रमोशनल मीटिंग आयोजित
आर डी टाटा स्थित एनटीटीएफ संस्थान में आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नो) द्वारा एक प्रमोशनल मीटिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नो के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गई

आर डी टाटा एनटीटीएफ में इग्नो का प्रमोशनल मीटिंग आयोजित


जमशेदपुर- आर डी टाटा स्थित एनटीटीएफ संस्थान में आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नो) द्वारा एक प्रमोशनल मीटिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नो के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।


कार्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया, शुल्क संरचना, परीक्षा प्रणाली तथा अध्ययन पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यार्थी किस प्रकार नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को सुचारु रूप से जारी रख सकते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में एनटीटीएफ की प्राचार्या प्रीता जॉन, उप-प्राचार्या चौधरी प्रीति तथा इग्नो की समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) डॉ. त्रिपुरा झा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए इग्नो के अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम में श्री प्रभाकर राव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इग्नो के माध्यम से लचीली एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनके कैरियर विकास में सहायता प्रदान करना रहा।




