आदित्यपुर में गांधी पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस ‘के तौर पर मनाई
गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आहवान प्रभात नगर विकास समिति द्वारा समिति के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सपनों का देश बनाने का संकल्प लिया गया

आदित्यपुर में गांधी पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस ‘के तौर पर मनाई
आदित्यपुर- गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आहवान प्रभात नगर विकास समिति द्वारा समिति के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सपनों का देश बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। वार्ड -17 के भावी पार्षद प्रत्याशी रामचंद्र पासवान, शिक्षाविद् एस डी प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, कैलाश शाह,विश्वमोहन कुमार, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भले ही गांधीजी के विचारों को तिलांजलि दी जा रही हो, लेकिन उन्हें पूरी दुनिया में सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है उन्होनें सभी से गांधियन बनने और उनके बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया। एस डी प्रसाद ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने दुहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने की।




