Uncategorized

46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (28 जनवरी से 1 फरवरी), तिरुवनंतपुरम, केरल में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है

रासिक चंद्र हेस्सा ने 30+ आयु वर्ग में

• 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
• 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
• 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक
जीतकर हैट्रिक स्वर्ण पदक हासिल की और प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी के रूप में उभरे।

इसके अलावा,
मुन्ना बुरुली ने 35+ आयु वर्ग की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को एक और बड़ी सफलता दिलाई।

पप्पू भारती ने 30+ आयु वर्ग के भाला फेंक (Javelin Throw) में रजत पदक प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता में
अवतार सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक तथा
गोला फेंक (Shot Put) में कांस्य पदक जीतकर टीम के पदक खाते को और मजबूत किया।

इस प्रकार झारखंड टीम ने अब तक
4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर उत्कृष्ट टीम प्रदर्शन किया है।

यह उपलब्धि झारखंड में मास्टर्स एथलेटिक्स के बढ़ते स्तर, खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं आने वाली स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!