Uncategorized

विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर नामदा बस्ती और नानक नगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती एवं नानक नगर की जर्जर सड़कों के कायाकल्प हेतु जुस्को (टाटा स्टील यूआईएसएल) द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है

विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर नामदा बस्ती और नानक नगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू

जमशेदपुर – जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती एवं नानक नगर की जर्जर सड़कों के कायाकल्प हेतु जुस्को (टाटा स्टील यूआईएसएल) द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान, वर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार, गंगाधर पांडे, दशरथी चौधरी, दीपू तिवारी, बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, आशीष दत्त, हरदीप सिंह, सनी सिंह, गुरमीत सिंह, प्रमोद सिंह, शिव पटेल, मन्नू कुमार, सोनू सिंह, प्रकाश जी, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय का लक्ष्य क्षेत्र की प्रत्येक बस्ती को बेहतर सड़क व ड्रेनेज सुविधा से जोड़ना है। वहीं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण से हजारों स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!