Uncategorized

विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जुस्को द्वारा बर्मामाइन्स कोयला टाल बस्ती से मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मामाइन्स कोयला टाल बस्ती से लेकर बर्मामाइन्स मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है

विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जुस्को द्वारा बर्मामाइन्स कोयला टाल बस्ती से मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक  सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मामाइन्स कोयला टाल बस्ती से लेकर बर्मामाइन्स मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है

टाटा स्टील द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण हो जाने के कारण संबंधित बस्तियों में गंदे पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया था। इससे पिछले 10–11 महीनों से बस्तीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदा पानी घरों में घुस जाने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी और यह स्थानीय लोगों की प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ था।

इस समस्या की जानकारी जनता दल (यू) बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष को स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई, जिसके बाद मंडल के पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया बस्तीवासियों के आग्रह पर इस समस्या को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के समक्ष उठाया गया।

जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडेय, प्रकाश जी, रविंद्र ठाकुर, आशीष, प्रफुल्ल, गुरुदेव दंडी, पुनीत साहू, विशेष्वर पात्र, मीरा कर्मकार, बनमाली पात्र, शिवप्रसाद बारिक एवं बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विधायक श्री राय ने इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर कोयला टाल बस्ती में बड़े नाले के निर्माण की अनुशंसा की।

विधायक की पहल के उपरांत टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। बस्तीवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक  सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!