Uncategorized

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, वित्तीय समावेशन अभियान की हुई विस्तृत समीक्षा

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के सहायक महाप्रबंधक श्री अरविंद कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रीमती जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, वित्तीय समावेशन अभियान की हुई विस्तृत समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जमशेदपुर-  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के सहायक महाप्रबंधक  अरविंद कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रीमती जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

 

बैठक के दौरान सितंबर 2025 तक जिले में संचालित विभिन्न वित्तीय समावेशन अभियानों की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई । अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्र लाभुकों का नामांकन सुनिश्चित किया गया । इसके साथ ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया ।

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों को केसीसी ऋण का लाभ मिलना चाहिए । बैठक में सभी बैंकों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!