Uncategorized

टुसू मेला हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक –  संजीव सरदार

राखा माइन्स में टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को किया पुरस्कृत

टुसू मेला हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक –  संजीव सरदार

राखा माइन्स में टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को किया पुरस्कृत

पोटका- पोटका प्रखंड अंतर्गत राखा माइन्स फुटबॉल मैदान में कुलडीहा ग्रामवासियों द्वारा आयोजित विशाल टुसू मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेश-भूषा और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया।

*युवाओं से संस्कृति से जुड़े रहने की अपील*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टुसू मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आज के आधुनिक युग में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का काम करते हैं। उन्होंने टूसू मेले में घोड़ाबाँधा की प्रतिमा को प्रथम, पत्मदा को द्वितीय और बदाजुड़ी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया. वही बाक़ी अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को भी पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम में चक्रधर महतो, पलटू महाकुड़, पीयूष मंडल, विकाश दास, पृथ्वीराज पात्र, जितेंद्र पात्र, चितरंजन पात्र, ग्राम प्रधान संजू लाहा, धनुराम सिंह, राम कृष्ण भगत, जितेन पात्रो, चक्रधर महतो, पलटू महाकुड़, पीयूष मंडल, विकास दास सहित मेला कमिटी के सदस्यगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!