ठंड के अंत में भी मानवता की मिसाल, पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न
पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह के सौजन्य से 50 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क कंबल

ठंड के अंत में भी मानवता की मिसाल, पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह के सौजन्य से 50 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क कंबल
जमशेदपुर – बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह के सौजन्य से अपने निजी खर्च पर 50 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के करकमलों से बारी-बारी से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया, जिससे लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर पूर्व छात्र नेत्री सह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं सैलूट तिरंगा के वेद प्रकाश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ठंड के अंत में पंचायत के छूटे हुए जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए यह कंबल वितरण किया गया है। वहीं अर्चना सिंह ने भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच हर संभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं वेद प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सोनी, श्री राम सिंह, रवि सिंह, अमन सिंह, सतीश, कर्ण, नकुल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।




