Uncategorized

सिंहभूम चैम्बर ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से सदस्यों के बीच पांच लाख के सिक्कों का किया वितरण

सिंहभूम चैम्बर ने व्यापारियों के बीच छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी के कारण व्यापार करने में आ रही परेशानियों को देखते हुये सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यापारियों के बीच 5 लाख रूपये के 2, 5, 10 और 20 के सिक्कों का वितरण किया

सिंहभूम चैम्बर ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से सदस्यों के बीच पांच लाख के सिक्कों का किया वितरण

जमशेदपुर- सिंहभूम चैम्बर ने व्यापारियों के बीच छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी के कारण व्यापार करने में आ रही परेशानियों को देखते हुये सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यापारियों के बीच 5 लाख रूपये के 2, 5, 10 और 20 के सिक्कों का वितरण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर सदस्यों की ऐसी लगातार शिकायतें मिल रही थी के बाजार में छोटे मूल्यवर्ग की राशि के कमी के कारण उन्हें ग्राहकों के साथ व्यापार करने के दौरान लेनदेन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिये चैम्बर पिछले एक महीने से अधिक समय से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, मुम्बई एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, पटना तथा स्थानीय बैंकों के साथ लगातार संपर्क में हैै। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चैम्बर के आग्रह को देखते हुये 5 लाख रूपये के सिक्के उपलब्ध कराया जिसे सदस्यों के बीच सफलतापूर्वक वितरित किया गया। अध्यक्ष ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को छोटे मूल्य वर्ग के इन सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चैम्बर व्यापारियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखकर पहले भी विभिन्न बैंकों के सहयोग से व्यापारियों के बीच सिक्का वितरण का कार्यक्रम किया है और आगे भी करेगा।

सिक्का वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चैम्बर सचिव भरत मकानी को अध्यक्ष मानव केडिया ने धन्यवाद दिया जिन्होंने इतनी बड़ी राशि बैंक से संग्रह कर चैम्बर तक परिवहन के माध्यम से सुरक्षित चैम्बर तक पहुंचाया।

सिक्का वितरण में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!