Uncategorized

Shared Light, Shared Dignity के संदेश के साथ Universal Peace Palace का प्रथम वार्षिक समारोह

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित Universal Peace Palace Retreat Centre, जमशेदपुर अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जनवरी को अपना प्रथम वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न होगा। इस समारोह का मुख्य विषय है — “Shared Light, Shared Dignity” (साझा प्रकाश, साझा गरिमा)

Shared Light, Shared Dignity के संदेश के साथ Universal Peace Palace का प्रथम वार्षिक समारोह

जमशेदपुर- ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित Universal Peace Palace Retreat Centre, जमशेदपुर अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जनवरी को अपना प्रथम वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न होगा। इस समारोह का मुख्य विषय है — “Shared Light, Shared Dignity” (साझा प्रकाश, साझा गरिमा)।
पिछले एक वर्ष में यह रिट्रीट सेंटर जमशेदपुर के लिए एक Spiritual Light बनकर उभरा है, जहाँ इस पवित्र परिसर में समाज के हर वर्ग की आत्माओं — अधिवक्ता, महिलाएँ, बच्चे, युवा एवं वरिष्ठजन — सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि का परमात्म वरदान अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ब्रह्माकुमारी अंजू, निदेशक, Universal Peace Palace के स्नेहिल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह केंद्र निरंतर आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और आंतरिक संतुलन को प्रोत्साहित करता आ रहा है।
यह स्थल केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी आध्यात्मिक पहचान बना चुका है। इंग्लैंड से आए प्रतिनिधियों (Delegates) ने भी इस पावन परिसर में आगमन कर आध्यात्मिक उत्थान, शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया है, जिससे इस रिट्रीट सेंटर की वैश्विक गरिमा और भी सुदृढ़ हुई है।
सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस केंद्र का योगदान उल्लेखनीय रहा है। यहाँ रक्तदान शिविर के साथ-साथ दो बार प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिससे शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता का संदेश पहुँचा। इसके अतिरिक्त, इस परिसर से जुड़े साधक-सहयोगियों को भी यहाँ के आध्यात्मिक वातावरण के सहयोग से अपनी साधना को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन्हीं सभी स्मरणीय पलों, अनुभूतियों और उपलब्धियों के उत्सव स्वरूप यह प्रथम वार्षिक समारोह मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजयोगी श्री कृष्ण भैया जी (समस्तीपुर) पधार रहे हैं, जो विगत 35 वर्षों से देश-भर में अनेक आत्माओं को परमात्मा के सत्य मार्ग से जोड़ते हुए उन्हें सुख, शांति और शक्ति से समृद्ध करने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। आप ब्रह्माकुमारीज़ के बिज़नेस विंग में ईस्टर्न ज़ोन के कोऑर्डिनेटर हैं तथा एक कुशल एवं अनुभवी व्यापारी भी हैं। साथ ही सम्मानित अतिथि के रूप में राजयोगी बी.के. डॉ. नाथमल भैया जी (माउंट आबू, राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो पिछले 50 वर्षों से ब्रह्माकुमारीज़ के समर्पित सदस्य हैं। आप ज्यूरिस्ट विंग के राष्ट्रीय संयोजक एवं मीडिया विंग के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर हैं। विश्व-भर में निर्मित ब्रह्माकुमारीज़ की अनेक स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी एवं स्पिरिचुअल म्यूज़ियम आपके ही मार्गदर्शन से संपन्न हुए हैं।
यह आयोजन केवल एक वर्ष पूर्ण होने का उत्सव नहीं है, बल्कि उन सकारात्मक उपलब्धियों की सुगंध को समाज में फैलाने का एक प्रेरणादायक अवसर है, जो इस रिट्रीट सेंटर ने अपने प्रथम वर्ष में प्रदान की हैं। यह समारोह आने वाले समय में नई ऊर्जा, नवीनता और दृढ़ संकल्प के साथ अधिक से अधिक लोगों के जीवन में आत्मिक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं सहभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
सभी नागरिकों, साधकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों को इस दिव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन में सादर आमंत्रण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!