संगम बॉयज क्लब ने मनाया 56वां स्थापना दिवस, भव्य रूप से हुई सरस्वती पूजा
जमशेदपुर के बर्मामाइंस धोबी घाट स्थित प्रांगण में आज संगम बॉयज क्लब ने अपने 56 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण माहौल में की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधिवत पूजा संपन्न हुई

संगम बॉयज क्लब ने मनाया 56वां स्थापना दिवस, भव्य रूप से हुई सरस्वती पूजा
जमशेदपुर- जमशेदपुर के बर्मामाइंस धोबी घाट स्थित प्रांगण में आज संगम बॉयज क्लब ने अपने 56 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण माहौल में की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधिवत पूजा संपन्न हुई।
माँ सरस्वती से विश्व में शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की गई। साथ ही यह प्रार्थना भी की गई कि आने वाली पीढ़ी के बच्चे ऊर्जावान, संस्कारी और उज्ज्वल भविष्य वाले नागरिक बनकर समाज के सामने आएं। पूरे प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पूजा में भाग लिया।
पूजा के साथ-साथ यह भी जानकारी दी गई कि 24 और 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी के साथ दोनों दिनों महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर संगम बॉयज क्लब की ओर से समस्त जमशेदपुरवासियों और विश्व के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की गई। आयोजन ने सामाजिक एकता, संस्कृति और आस्था का सुंदर संदेश दिया।




