Uncategorized

राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन एंड टू की तरफ से नवनियुक्त सहायक आचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर-2  तेजेंद्र कौर,विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर-1  अनीता कुमारी सिंहा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह संगठन सचिव अरुण कुमार  रहे। मुख्य अतिथियों एवं आज उपस्थित 102 नवनियुक्त सहायक आचार्य को शाल एवं शिक्षक प्रिय लेखनी देकर सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- आज  राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन एंड टू की तरफ से नवनियुक्त सहायक आचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर-2  तेजेंद्र कौर,विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर-1  अनीता कुमारी सिंहा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह संगठन सचिव अरुण कुमार  रहे। मुख्य अतिथियों एवं आज उपस्थित 102 नवनियुक्त सहायक आचार्य को शाल एवं शिक्षक प्रिय लेखनी देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों द्वारा नवनियुक्त सहायक आचार्य को शिक्षक के रूप में नवजीवन की शुरुआत एवं भविष्य की मंगलकामनाएं की गई। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वय द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रकार की विभागीय समस्या हो तो हमसे संपर्क करें। समस्याएं दूर की जाएगी। अवकाश लेना हो तो ह्वाट्सएप के माध्यम से एवं फोन से सूचना दिया जाए।ताकि विद्यालय की शिक्षण प्रभावित न हो। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं संगठन सचिव अरुण कुमार द्वारा संघ के बारे में जानकारी दी गई एवं संगठित रहने हेतु कहा गया। किसी भी प्रकार की समस्या है तो संघ के पदाधिकारी को सूचित करें।संघ के पदाधिकारी विभागीय पदाधिकारी से मिलकर समाधान करेंगे।

सभी नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत जमशेदपुर वन के सचिव पीथो सोरेन द्वारा किया गया।मंच संचालन जमशेदपुर वन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण एवं धन्यवाद ज्ञापन टिप्रु तियु द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर वन और टू के संघ के पदाधिकारी अरुंती कुमारी, संतोष कुमार शर्मा,बबन ओझा, रामाकांत शुक्ला, रामजीत भगत,चंद्रभाल झा,अजय कुमार,शाहीद इकबाल,राजेश सिन्हा,राजेश मिश्रा,राजीव सिंह,प्रदीप मंडल, शैलेन्द्र कुमार तिवारी,राजीव कुमार,अजय सिंह,कृष्ण मोहन ठाकुर,राकेश कुमार शिआदि दो दिन से सक्रिय रूप से मेहनत में लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!