Uncategorized

प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में वसंत पंचमी के त्योहार का भव्य आयोजन

बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ शारदे की आराधना के साथ वसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया

प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में वसंत पंचमी के त्योहार का भव्य आयोजन

“सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।

विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तुते।।”

“या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।”

जमशेदपुर – आज बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ शारदे की आराधना के साथ वसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि, समस्त आचार्यगण, भैया-बहन एवं समिति के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात में नवीन नामांकन कराने वाले भैया-बहनों का ‘अक्षरारंभ संस्कार’ विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। सभी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य कुंदन कुमार के मार्गदर्शन एवं सभी आचार्यों के सहयोग से किया गया। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, अनुशासित एवं उनके प्रेरणादायी रहा।
मॉं शारदे की अराधना से भैया-बहनों के जीवन में विद्या, संस्कार एवं संस्कृति के प्रति आस्था सुदृढ़ होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!