Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला में मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया में नगर निकाय के चुनाव होंगे। तीनों निकाय के 70 वार्ड में 249 मतदान केंद्रों में 2,53,617 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। हर मतदाता दो मतों का इस्तेमाल करेंगे

उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी और 6 फरवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने जाएंगे। 23 फरवरी को मतदान होगा।चुनाव के बाद 27 फरवरी को परसुडीह प्रखंड कार्यालय के नए गोदाम में मतगणना होगी

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला में मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया में नगर निकाय के चुनाव होंगे। तीनों निकाय के 70 वार्ड में 249 मतदान केंद्रों में 2,53,617 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। हर मतदाता दो मतों का इस्तेमाल करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि मानगो नगर निगम मेयर और जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है।

चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए 13 कोषांग का गठन किया गया है। चुनाव कार्य में 1000 से अधिक कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि प्रत्येक बूथ पर एक – चार संख्या बल के आधार पर पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।

उन्होंने बताया कि मेयर- महापौर, अध्यक्ष के लिए मतदाता गुलाबी पर्ची वाले मत पत्र एवं वार्ड के लिए सफेद मतपत्र का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के बाद एक ही बक्से में दोनों मतपत्र डाले जाएंगे।

मानगो नगर निगम में महापौर का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 15 लाख रुपए, वार्ड प्रत्याशी 3,00000 और जुगसलाई अध्यक्ष के प्रत्याशी ₹6 लाख रुपए, वार्ड के डेढ़ लाख एवं चाकुलिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 5 लाख रुपए एवं वार्ड के सदस्य ₹1,00000 तक की अधिकतम राशि चुनाव में खर्च कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी और 6 फरवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने जाएंगे। 23 फरवरी को मतदान होगा।चुनाव के बाद 27 फरवरी को परसुडीह प्रखंड कार्यालय के नए गोदाम में मतगणना होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!