Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व  नेता सह पूर्व मंत्री स्वः अब्दुर्रज्जाक अंसारी  का 109वाॅ जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलरेज अख्तर अंसारी ने कहा कि अब्दुल रजाक अंसारी 1946 से राजनीति में सक्रिय रहे वे शुरू से ही मुस्लिम लीग और उनकी टू नेशन थ्योरी के खिलाफ रहे, उनकी कोशिशों की वजह से 1946 में छोटा नागपुर डिवीजन की पांचो सीटें कांग्रेस की झोली में आई

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व  नेता सह पूर्व मंत्री स्वः अब्दुर्रज्जाक अंसारी  का 109वाॅ जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलरेज अख्तर अंसारी ने कहा कि अब्दुल रजाक अंसारी 1946 से राजनीति में सक्रिय रहे वे शुरू से ही मुस्लिम लीग और उनकी टू नेशन थ्योरी के खिलाफ रहे, उनकी कोशिशों की वजह से 1946 में छोटा नागपुर डिवीजन की पांचो सीटें कांग्रेस की झोली में आई, उनके इस कारनामे से खुश होकर सरदार पटेल ने उन्हें दिल्ली बुलाया देश की आजादी के बाद 1948 में प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति की बुनियाद डाली और धीरे-धीरे सहकारिताश आंदोलन से बुनकरों को जोड़ा 1978 में दी छोटा नागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड की स्थापना कर हस्त कारखाना उद्योग से बुनकरों को जोड़ा उन्होंने अपने इलाके में 17 स्कूल खोल 1938 में उन्होंने जो मिडिल स्कूल खोला था वह आज भी उनकी याद को जिंदा रखे हुए हैं उन्होंने बाद में इस स्कूल का नाम अपने राजनीतिक गुरु अब्दुल कयूम अंसारी के नाम पर रखा जो अब एक सरकारी स्कूल है इसी कैंपस में अब्दुल रजाक अंसारी हाई स्कूल भी मौजूद है अब्दुल रजाक अंसारी 1964 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बनाए गए उनके बाद बिहार में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा ने 1989 में फिर से न सिर्फ विधान परिषद का सदस्य बनाया बल्कि उन्हें हस्तकारघा  रेशम और पर्यटन विभाग में कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया वह अपने आखिरी दौर तक समाज के लोगों की खिदमत और उनके उत्थान में लगे रहे, ऐसी मिसाले भारत में बहुत कम ही देखने को मिलता है साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह राष्ट्रभक्ति, देशभक्त, समाज सेवक के रूप में रहे। वरिष्ठ नेताओं ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए पथ पर चलकर समाज को एकजुट रखने में बहुत ही सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, फजल खान, संजय सिंह आजाद, राजा ओझा, नवनीत मिश्रा युवा अध्यक्ष, सन्नी सिंह, अंकुश बनर्जी, राजीव मिश्र, अजय शर्मा, अमरजीत नाथ मिश्रा, आशीष ठाकुर, मथुरा प्रसाद, रणजीत सिंह, रंजन सिंह, कौशल प्रधान, चंदन सिंह अमरजीत सिंह भाटिया आदि अन्य कई लोग मौजूद थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!