पेसा कानून को मान्यता देना आदिवासी अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम – प्रकाश कोया
जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया ने एक प्रभावी प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार के कैबिनेट द्वारा पैसा कानून को मान्यता दिया जाना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है

पेसा कानून को मान्यता देना आदिवासी अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम – प्रकाश कोया
जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया ने एक प्रभावी प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार के कैबिनेट द्वारा पैसा कानून को मान्यता दिया जाना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि यद्यपि यह निर्णय काफी विलंब से तथा माननीय उच्च न्यायालय के दबाव के बाद लिया गया है, फिर भी सरकार द्वारा अंततः पैसा कानून को स्वीकार करना स्वागत योग्य है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम सभाओं को सशक्त अधिकार मिलेगा और आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
श्री कोया ने राज्य सरकार से मांग की कि पैसा कानून को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर पर लागू किया जाए, ताकि आदिवासी समाज को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।




