न्यू केबल टाउन में श्री राम भक्त सेवा संघ के सरस्वती पूजा पंडाल का उदघाटन भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया
वाणी में मधुरता, बुद्धि में उजियारा, माँ सरस्वती का हर आशीष, जीवन का है सहारा - दिनेश कुमार

न्यू केबल टाउन में श्री राम भक्त सेवा संघ के सरस्वती पूजा पंडाल का उदघाटन भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया

वाणी में मधुरता, बुद्धि में उजियारा, माँ सरस्वती का हर आशीष, जीवन का है सहारा – दिनेश कुमार
जमशेदपुर- न्यू केबल टाउन मे राम भक्त सेवा संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट के और नारियल फोड़ कर किया, उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं, वह सभी के जीवन में बुद्धि और प्रकाश लाने के लिए जानी जाती है
माता सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं, जो श्वेत वस्त्र और वीणा के साथ कमल पर विराजमान होती हैं; वह सभी के जीवन में बुद्धि और प्रकाश लाने के लिए पूजी जाती हैं, जिससे अज्ञान दूर होता है और जीवन सुंदर बनता है। अगर आप की वाणी में मधुरता और बुद्धि में उजियारा आ जाए तो आपका जीवन सफल हो जाता है और आप लोगों के लिए प्रिय हो जाते है।
उदघाटन कार्यक्रम में सुबोध कुमार सिंह, आदर्श सिंह, अभिषेक पाठक, अमित शर्मा, नमिता पाठक, सुजल श्रीवास्तव, अमन पांडे, आशुतोष शर्मा, शुभम सिंह, आयुष पाराशर, चंद्रप्रकाश सिंह, सौरभ राजवंशी, अविनेश शर्मा, आयुष कुमार आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।




