Uncategorized
नेताजी के बताएं रास्ते पर चलकर देश सेवा करें– सरदार शैलेंद्र सिंह
किताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में ट्रैफिक कॉलोनी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

नेताजी के बताएं रास्ते पर चलकर देश सेवा करें– सरदार शैलेंद्र सिंह
जमशेदपुर – किताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में ट्रैफिक कॉलोनी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में नेताजी के बताएं रास्ते पर चलकर देश सेवा करने का का आहवान कियाl
सैलूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला l
इस मौके पर किताडीह गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह प्रधान जगजीत सिंह गांधी महासचिव इंद्रजीत सिंह कैशियर गुरदीप सिंह सोढ़ी सलाहकार हरविंदर सिंह बिल्ला एवं कई अन्य लोग उपस्थित थेl




