मोदी सरकार 11 वर्षों में संस्थाओं का सिर्फ नाम बदलने का काम किया, भाजपा अपनी पार्टी का नाम बदल कर भारतीय झांसा पार्टी कर दे – कैलाश यादव
देश की अर्थव्यवस्था संकट में,निचले स्तर पर गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले गिरकर 90 रु पार हुआ,IMF की रैंकिंग में भारतीय अर्थव्यवस्था C' ग्रेड श्रेणी में, चिंतनीय विषय

मोदी सरकार 11 वर्षों में संस्थाओं का सिर्फ नाम बदलने का काम किया, भाजपा अपनी पार्टी का नाम बदल कर भारतीय झांसा पार्टी कर दे – कैलाश यादव
देश की अर्थव्यवस्था संकट में,निचले स्तर पर गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले गिरकर 90 रु पार हुआ,IMF की रैंकिंग में भारतीय अर्थव्यवस्था C’ ग्रेड श्रेणी में, चिंतनीय विषय
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी-जेडीयू एनडीए गठबंधन की सरकार 11 वर्षों से चल रही है लेकिन मोदी सरकार को देशवासियों को उपलब्धि बताने के बजाय सिर्फ देश के स्थापित संस्थाओं के नाम बदलने का काम किया है
11 वर्षों बाद भी मोदी सरकार धार्मिक मठ मंदिरों के जीर्णोद्वार और मंदिर तोड़ने में व्यस्त है एवं धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है जबकि देश में बेरोजगारी पलायन महंगाई अंतराष्ट्रीय सुरक्षा उद्योग धंधा और कृषि विकास कालाधन जैसे अन्यान्य विषय बड़ी मुद्दा है क्योंकि इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर त्राहि त्राहि कर रहे हैं और बीजेपी इन सभी मुद्दों से इतर नाम बदलने में कीमती समय बर्बाद कर रही है !
श्री यादव ने कहा कि भाजपा को नाम बदलने का इतना ही शौक है तो भाजपा को अपनी पार्टी का नाम बदल कर भारतीय झांसा पार्टी कर लेना चाहिए क्योंकि बीजेपी केंद्र एवं राज्यों के लोगों सिर्फ जुमला गढ़ने झूठे सपने दिखाने और झांसा देने का काम किया है !
विदित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से पूर्व देशवासियों के हर लोगों के खाते में 15 लाख रु देने तथा युवाओं के लिए प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने एवं विदेशों से कालाधन लाने का वादा किया था लेकिन तीसरी बार केंद्र में सत्तासीन 11 वर्षों के कार्यकाल में ये सभी मुद्दे जुमला साबित हुआ है इसलिए बीजेपी को भी अपनी पार्टी का नाम बदल लेना चाहिए !
श्री यादव ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब है ! अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी नवीनतम समीक्षा में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंकिंग C ग्रेड श्रेणी में दिया है जो कि देश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है !
ज्ञातव्य है प्रतिदिन रुपया गिर रहा है आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरा रुपया,डॉलर के मुकाबले रुपया गिर कर 90.14 रु पार हुआ ! यही स्थिति रहा तो कुछ ही दिनों में रुपया और डॉलर बराबरी पर आ जाएगा ! ऐसा होने पर देश में हाहाकार मच जाएगा क्योंकि इंपोर्ट की स्थिति महंगी हो जाएगी और विदेशी वस्तुएं और शिक्षा का स्तर खर्च दोगुना और अनियमित हो जाएगा
विदित हो कि जब बीजेपी केंद्र में विपक्ष में थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी इन सभी विषयों पर तत्कालीन UPA सरकार का विरोध कर कमजोर सरकार का संज्ञा देते नहीं थकते थे जबकि आज की स्थिति बेहद खराब है ! बीजेपी की कथनी और करनी में काफी फर्क है




