Uncategorized

मौसीबाड़ी/अंश-अंशिका का 7′ वें दिन भी का सुराग नहीं, मानवीय संवेदना के लिए 10 को मशाल जुलूस एवं 11 को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रहेगा – कैलाश यादव

10 को मशाल जुलूस एवं शांतिपूर्ण बंद के समर्थन के लिए कल शाम 4 बजे से 9/1/26 को धुर्वा बस स्टैंड जेपी मार्केट सेक्टर 2 एवं झोपड़ी मार्केट में नुक्कड़ सभा किया जाएगा

मौसीबाड़ी/अंश-अंशिका का 7′ वें दिन भी का सुराग नहीं, मानवीय संवेदना के लिए 10 को मशाल जुलूस एवं 11 को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रहेगा – कैलाश यादव

10 को मशाल जुलूस एवं शांतिपूर्ण बंद के समर्थन के लिए कल शाम 4 बजे से 9/1/26 को धुर्वा बस स्टैंड जेपी मार्केट सेक्टर 2 एवं झोपड़ी मार्केट में नुक्कड़ सभा किया जाएगा

अंश-अंशिका का सकुशल वापसी तक प्रतिदिन चरणबद्ध कार्यक्रम होगी,प्रशासन से लोकतांत्रिक सवाल और सहयोग दोनों अद्यतन साथ साथ जारी रहेगा

रांची- आज अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के तमाम संयोजक मंडली सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक राजद नेता सह समिति के संयोजक कैलाश यादव के अध्यक्षता में मौसीबाड़ी खटाल मल्लारकोचा में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान अपहृत 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का 7 वें दिन सुराग नहीं मिलने से चिंता व्यक्त किया गया

बैठक के दौरान अपहृत बच्चे के पिता सुनील यादव नंदन यादव बबन यादव मिंटू पासवान रंजन यादव पूर्व पार्षद उर्मिला देवी पूर्व पार्षद मंजू देवी नीलम चौधरी अनीता यादव संजीत यादव पिंकी देवी स्नेहलता यादव संतोष सिंह मुन्ना सिंह मनीष सिंह रामकुमार यादव ओमप्रकाश यादव कुंदन यादव ओम तिवारी उदय यादव राहुल कुमार अभिषेक सिंह राजेश यादव सहित कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया ! उस दौरान सभी लोगों ने कहा कि बच्चे की सकुशल वापसी तक अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति का सभी निर्णय पर सहमति जताई जाएगी

बैठक के दौरान संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि 7 दिन के बाद भी प्रशासन अंश-अंशिका को सकुशल वापसी की सफलता नहीं हो सकी
ज्ञात हो कि विगत दिनों 6/1/26 को शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर महाधरना के दौरान धरना स्थल पर आकर राज्य के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने आश्वस्त किया था कि उच्च स्तरीय विशेष जांच कमिटी (SIT) का गठन किया गया है और बहुत जल्द बच्चे को बरामदगी कर खुशबरी देने का काम करेंगे ! लेकिन आज 7 दिन हो गए और परिजन की मानसिक स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है तथा समाज एवं क्षेत्र में जनाक्रोश व्याप्त है ! इसलिए जनसमूह के भावनाओं के साथ चलना अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति को चलना लाचारी है

हम सभी रांची/झारखंडवासियों से पुनः अपील करते हैं आप सभी मानवीय संवेदना को जीवंत कर बच्चे की सकुशल वापसी के लिए दुआ करें , हम सभी प्रशासन का भरपूर सहयोग करते हैं लेकिन जब तक सकुशल वापसी नहीं होती है तब तक लोकतांत्रिक सवाल करते रहेंगे

श्री यादव ने बताया कि आज की बैठक में अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मानवता , मानवीय संवेदना और परिजन का आह्वान, समाज तथा क्षेत्र के जनाक्रोश की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगामी दिनांक 10/1/26 को शाम 4 बजे से मशाल जुलूस लेकर पुराना विधानसभा से पद मार्च कर भगवान बिरसा चौक तक जाएंगे एवं 11/1/26 को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रहेगा , जिसमें सभी बाजार,आवासीय क्षेत्र का बाजार, हाट, दुकान सभी लोग बंद का समर्थन कर मानवीय संवेदना व्यक्त कर स्वतः बंद करने का निर्णय ले
अंश अंशिका का सकुशल वापसी के तक चरणबद्ध रणनीति के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे उक्त जानकारी
सुनील यादव सदस्य अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!