Uncategorized

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का निक्को पार्क में वनभोज का हुआ आयोजन

मारवाड़ी समाज ने मिलन समारोह में अन्न की बर्बादी को रोकने का दिया संदेश

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का निक्को पार्क में वनभोज का हुआ आयोजन

मारवाड़ी समाज ने मिलन समारोह में अन्न की बर्बादी को रोकने का दिया संदेश

जमशेदपुर- मारवाड़ी सम्मेलन की साकची शाखा द्वारा मंगलवार को जुबली निकको पार्क पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साकची मारवाड़ी समाज परिवारों के लगभग 15 सौ महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। मारवाड़ी समाज ने मिलन समारोह में स्वच्छता अभियान के साथ अन्न मत करो बर्बाद (उतना ही लो थाली में, व्यार्थ न जाएं नाली में) का बेहतर संदेश देते हुए स्लोगन लिखे हुए कई बैनर लगा रखे थे। पिकनिक एरिया में हुए समारोह के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलकूद- फनगेम हुए, तो बड़ों ने अनेकों खेल का लुत्फ उठाया। खेलकूद व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद व प्रतियोगिता कार्यक्रमों को सफल बनाने में कविता अग्रवाल, अंजू चेतानी, वर्षा चौधरी, राखी अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, पिंकी केडिया, स्वेता मोदी, सिमा संघी, मुस्कान अग्रवाल, रेखा अग्रवाल (बुटीक) आदि का सराहनीय योगदान रहा।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा की आने वाला नया साल 2026 मारवाड़ी समाज के लिए संगठन विस्तार का वर्ष होगा और अधिक से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे और संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा की इस तरह का आयोजन होने से समाज मे एकता बनी रहती हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के महामंत्री बबलु अग्रवाल एवं कोषाध्य्क्ष सन्नी संघी ने बताया इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है और आपस में मेल मिलाप और परिचय बढ़ता है और समाज के किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। सभी ने कई प्रकार के लजीज व्यंजन का आनंद उठाया। समारोह संपन्न होने के बाद समाज के लोगों ने मिलकर पिकनिक एरिया की सफाई भी की। इस मिलन समारोह में भोजन से लेकर खेलकूद प्रतियोगिता तक में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष
बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्य्क्ष सन्नी संघी, ओम प्रकाश रिंगसिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पंकज संघी, कुशल गनेड़ीवाल, निर्मल पटवारी, अशोक गुप्ता,
अशोक चौधरी, कमल अग्रवाल, संकर सिंघल, संजय देबुका, महेंद्र मोदी, विजय आनंद मूनका, रिशब चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, दीपक पारीक, दीपक चेतानी, राहुल चौधरी, गौरव अग्रवाल, संजय सक्सेरिया, रमेश मुनका, नरेंद्र जैन, रोहित अग्रवाल, लाल चंद अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!