Uncategorized

मानगो चौक से पारडीह (वाया चेप पुल) तक जाने वाली सड़क का नामकरण “सदभावना पथ” करने का आग्रह

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर मानगो चौक से चेपा पुल होकर पारडीह तक जाने वाली सड़क का नामकरण “सदभावना पथ” करने का आग्रह किया है

मानगो चौक से पारडीह (वाया चेप पुल) तक जाने वाली सड़क का नामकरण “सदभावना पथ” करने का आग्रह

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर मानगो चौक से चेपा पुल होकर पारडीह तक जाने वाली सड़क का नामकरण “सदभावना पथ” करने का आग्रह किया है

पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि प्रासंगिक पथ पर विभिन्न संप्रदायों के उपासना स्थल स्थित हैं, जो सांप्रदायिक सद्भाव के अप्रतिम उदाहरण हैं। इस पथ पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि उपासना स्थल स्थित हैं। ये सभी उपासना स्थल अत्यंत सक्रिय हैं और जाग्रत हैं। संबंधित संप्रदायों के अनुगामी बड़ी संख्या में अपने उपासना स्थलों पर आते जाते हैं और अपनी विशिष्ट उपासना पद्धति के अनुरूप अनुष्ठान करते हैं।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि संयोग है के मानगो चौक से पारडीह चौक की ओर जाने में ये सभी उपासना स्थल सड़क के बायीं ओर स्थित हैं। प्रगाढ़ सांप्रदायिक सदभाव की इस स्थिति के आलोक में इस सड़क का नामकरण ‘‘सदभावना पथ’’ करना उचित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!