Uncategorized

मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर हादसा हृदयविदारक, भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश से मानगो पुल पर बन रही घंटों जाम की स्तिथि दिन में भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध. — जद(यू) जिला प्रवक्ता

मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप चेसिस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति की हुई दर्दनाक मौत पर जनता दल यूनाइटेड (जद(यू)) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है

मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर हादसा हृदयविदारक, भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश से मानगो पुल पर बन रही घंटों जाम की स्तिथि दिन में भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध. — जद(यू) जिला प्रवक्ता

जमशेदपुर- मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप चेसिस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति की हुई दर्दनाक मौत पर जनता दल यूनाइटेड (जद(यू)) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में परिवार के दोनों अभिभावकों की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे उनके छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है।
आकाश शाह ने कहा कि मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर और आसपास का क्षेत्र पहले से ही दुर्घटना-संवेदनशील माना जाता है। दिन के समय भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दोपहिया वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक हो चुका है। पूर्व में भी इसी मार्ग पर कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन से मानगो की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होती है और रोजाना मानगो पुल पर घंटों जाम की स्तिथि बनी रहती है

उन्होंने जमशेदपुर जिला प्रशासन से मांग की कि शहर क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा भारी वाहनों को केवल रात्रि समय में ही शहर से आने-जाने की अनुमति दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके एवं यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!