Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 1:00 अपराहन तक मतदान और 3:00 से मतगणना

कोल्हन विश्वविद्यालय के सीनेट में शिक्षकों और शिक्षकेतरकर्मियों के प्रतिनिधित्व का निर्धारण के लिए हो रहे चुनाव निष्पक्ष रूप से पारदर्शिता के साथ हो इसके प्रति कुलपति प्रोफेसर (डा) अंजिला गुप्ता काफी गंभीर है और लगातार चुनाव पदाधिकारी का दायित्व निभा रहे पदाधिकारी को सजगता पूर्वक काम करने का निर्देश दे रही हैं

कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026
1:00 अपराहन तक मतदान और 3:00 से मतगणना

सिंहभूम चाईबासा-  कोल्हन विश्वविद्यालय के सीनेट में शिक्षकों और शिक्षकेतरकर्मियों के प्रतिनिधित्व का निर्धारण के लिए हो रहे चुनाव निष्पक्ष रूप से पारदर्शिता के साथ हो इसके प्रति कुलपति प्रोफेसर (डा) अंजिला गुप्ता काफी गंभीर है और लगातार चुनाव पदाधिकारी का दायित्व निभा रहे पदाधिकारी को सजगता पूर्वक काम करने का निर्देश दे रही हैं। आज उनके निर्देश पर कोल्हन विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार यादव ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय अस्तर पर नियुक्त सभी चुनाव पदाधिकारीयों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 22 जनवरी को 10:30 बजे से दिन से प्रारंभ होकर 1:00 बजे अपराह्न तक मतदान का कार्य चलेगा। मतदान के लिए बक्से की व्यवस्था महाविद्यालय के प्राचार्य सह महाविद्यालय के सीनेट चुनाव पदाधिकारी प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। चुनाव कार्य से संदर्भित पेपर डमी वैलेट पेपर और अन्य आवश्यक लिफाफा आदि पहले ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। चुनाव पूर्व डमी वैलेट पेपर 18/16 एवं 18/18 दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों से संदर्भित होगा और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा को प्रदर्शित करना आवश्यक होगा।

शिक्षकों के प्रतिनिधित्व के संबंध में जहां-जहां चुनाव की आवश्यकता है वहां चुनाव के उपरांत मतगणना कर प्रतिवेदन विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। उपयोग में ले गए मत पत्रों की अधकट्टी और अनप्रयुक्त मतपत्रों को भी संदर्भित लिफाफे में वापस किया जाएगा। शिक्षकेतरकर्मियों के प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव के उपरांत उम्मीदवार या उम्मीदवार के प्रतिनिधि के समक्ष चुनाव पदाधिकारी और विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मत पेटी को सुव्यवस्थित तरीके से सील किया जाएगा। सील बंद मत पेटी 24 जनवरी को 11:00 बजे तक आवश्यक रूप से विश्वविद्यालय के चुनाव कोषांग में जमा करना होगा जहां उसी दिन मतगणना के उपरांत परिणामों की घोषणा की जाएगी।
निर्विरोध चयनित उम्मीदवारों की भी औपचारिक घोषणा उसी दिन की जाएगी । सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय में हो रहे चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी।
आज की बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ संजय कुमार यादव, डॉ रंजीत कुमार कर्ण, डॉ राजेंद्र भारती, डीन कॉमर्स ,डीन साइंस, जो विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव पदाधिकारी की भूमिका में है के साथ-साथ सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!