Uncategorized

कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर भरत सिंह ने जताई खुशी, पुलिस प्रशासन के प्रयासों को सराहा एवं दी बधाई

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने जमशेदपुर के युवा उद्यमी और एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी की 13 दिनों बाद सकुशल वापसी पर गहरा संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए जिला प्रशासन और जमशेदपुर पुलिस की सराहना की है

कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर भरत सिंह ने जताई खुशी, पुलिस प्रशासन के प्रयासों को सराहा एवं दी बधाई

जमशेदपुर-  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने जमशेदपुर के युवा उद्यमी और एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी की 13 दिनों बाद सकुशल वापसी पर गहरा संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए जिला प्रशासन और जमशेदपुर पुलिस की सराहना की है, साथ ही भविष्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की नसीहत भी दी है।
भरत सिंह ने कहा कि एक युवा उद्यमी का इतने दिनों तक लापता रहना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। पुलिस प्रशासन की निरंतर सक्रियता और दबाव के चलते कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी संभव हो सकी है। इस कार्य के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कैरव के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हालांकि, श्री सिंह ने घटना के आसपास बनी रहस्यमयी परिस्थितियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके।
श्री सिंह ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि, ‘‘औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस को अपनी कार्यशैली और इंटेलिजेंस नेटवर्क को और अधिक मजबूत करना होगा। अपराधियों में कानून का भय होना अत्यंत आवश्यक है ताकि शहर का व्यापारिक माहौल भयमुक्त बना रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!