Uncategorized

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बड़ी बैठक, सभी 22 वार्डों में उम्मीदवार उतारने का घोषणा

आगामी जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने पूरी ताकत के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में गौशाला नाला रोड स्थित बीरेंद्र शर्मा के लॉन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जदयू जुगसलाई थाना अध्यक्ष  सतेंद्र सिंह ने की

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बड़ी बैठक, सभी 22 वार्डों में उम्मीदवार उतारने का घोषणा

जमशेदपुर- जुगसलाई-  आगामी जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने पूरी ताकत के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में गौशाला नाला रोड स्थित बीरेंद्र शर्मा के लॉन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जदयू जुगसलाई थाना अध्यक्ष  सतेंद्र सिंह ने की।

बैठक के आरम्भ में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने “सरयू राय ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि सरयू राय जैसा ईमानदार, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व जुगसलाई को मिलता है, तो जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास निश्चित है। उन्होंने कहा कि सरयू राय के नेतृत्व में पारदर्शिता, सुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार, युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह एवं वरिष्ठ नेता श्री कामेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जुगसलाई की जनता, विशेषकर युवा और महिलाएं, नगर परिषद चुनाव को लेकर गंभीर और उत्साहित हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिले में मजबूती से खड़ी है और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के कुल 22 वार्डों में संगठन के मजबूत, ईमानदार और जमीनी उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी जनसुविधाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
युवा जदयू जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि इस चुनाव में युवा शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी। युवा जदयू के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे।
वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह ने कहा कि जुगसलाई की जनता बदलाव चाहती है और जनता दल (यूनाइटेड) ही एकमात्र पार्टी है जो ईमानदारी, विकास और पारदर्शिता के साथ जनता की उम्मीदों पर खरी उतरती है।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 22 के 22 वार्डों में जदयू प्रत्याशियों को विजयी बनाकर जुगसलाई नगर परिषद में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान श्री कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा, महिला एवं पुरुष जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए। इस अवसर पर कई वार्डों के इच्छुक प्रत्याशियों की भी उपस्थिति रही।

बैठक में प्रमुख रूप से
जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रिभुवन सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सुनील गुप्ता, सूरज यादव, गिरीश सिंह, राजेश कुमार, मनजीत सिंह, आर्य श्रीवास्तव, सूरज प्रताप, राहुल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पवन सिंह, हैप्पी सिंह, आकाश सिंह, सिद्धार्थ मोहन, राहुल कुमार, पावन कुशवाहा, अंकित सिंह, मोलू सिंह, सूरज वर्मा, मोनू सोनकर, डब्लू सिंह, नितेश सिंह, आदित्य जायसवाल, प्रिंस यादव, लक्ष्मण ठाकुर, आशीष सिंह, शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!