जनता दल (यूनाइटेड) आज़ादनगर थाना समिति की बैठक सम्पन्न
जनता दल (यूनाइटेड) आज़ादनगर थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जवाहरनगर रोड नंबर–12 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना समिति अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने की

जनता दल (यूनाइटेड) आज़ादनगर थाना समिति की बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) आज़ादनगर थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जवाहरनगर रोड नंबर–12 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना समिति अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने की।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज़ादनगर थाना समिति का विस्तार किया गया। इस क्रम में मो. फरहान अख्तर को उपाध्यक्ष, गौस रज़ा ख़ान एवं मो. शहबाज़ुद्दीन को महामंत्री, मो. अबूबकर सिद्दीकी को मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि मो. मुशर्रफ अली और रज़ियुल इस्लाम को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में आगामी 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय के घेराव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि आज़ादनगर क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, संजीव सिंह एवं अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



