जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज पारिवारिक मिलन सह वनभोज सम्पन्न
जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का पारिवारिक मिलन सह वनभोज का कार्यक्रम बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में समाज के लगभग 5000 से ज्यादा सदस्य सपरिवार उपस्थित हुए

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज पारिवारिक मिलन सह वनभोज सम्पन्न

जमशेदपुर- जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का पारिवारिक मिलन सह वनभोज का कार्यक्रम बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में समाज के लगभग 5000 से ज्यादा सदस्य सपरिवार उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किय। मंच व्यवस्था जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की महिला कमिटी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम अराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की अराधना की गई और माल्यार्पण के साथ सामुहिक स्तुति की गई। सभी आगंतुकों का स्वागत केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। समाज द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् समाज के वैसे प्रतिभावान सदस्यों को मंच से सम्मानित किया गया। जिसमें घाटशिला की प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, टीएमएच की डाक्टर शालिनी शर्मा, चार्टर एकाउंटेंट स्वाति कुमारी एवं यंग एचिवमेंट पार्लियामेंट स्पीकर के रूप में जमशेदपुर को प्रतिनिधित्व करने वाली याशिका शर्मा, स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने भुमिका निभाने वाले समाजसेवी एस आर कमलेश उपस्थित हुए। सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया किया गया। झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्वी विधायक पुर्णिमा साहु ,राजद जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ओबीसी विचार मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहु मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बच्चों द्वारा मंच पर अपनी अपनी प्रतिभा को भी प्रदर्शित किया गया। और उन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।समाज के महिला उद्यमियों द्वारा अपने बनाए समानों का प्रदर्शनी सह बिक्री का स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम में समाज के पुर्व पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे और वनभोज का लुफ्त उठाएं। समारोह में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभा के समाप्ति की घोषणा की गई।




