Uncategorized

जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी पर जदयू ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधायक सरयू राय के योगदान की भी सराहना की

जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण के पश्चात 13 दिनों की गहन चिंता और असहजता के बाद उनकी सकुशल घर वापसी की सूचना से पूरे जमशेदपुर सहित व्यापारी, सामाजिक एवं औद्योगिक वर्ग ने राहत की सांस ली है

जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी पर जदयू ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधायक सरयू राय के योगदान की भी सराहना की

जमशेदपुर- जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण के पश्चात 13 दिनों की गहन चिंता और असहजता के बाद उनकी सकुशल घर वापसी की सूचना से पूरे जमशेदपुर सहित व्यापारी, सामाजिक एवं औद्योगिक वर्ग ने राहत की सांस ली है।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव एवं जिला प्रवक्ता  आकाश शाह ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं झारखंड पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील था, जिसे प्रशासन ने गंभीरता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता के साथ संभाला।

संयुक्त बयान में यह उल्लेख किया गया कि इस संपूर्ण घटनाक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय रही है। उन्होंने प्रारंभ से ही मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर संवाद स्थापित किया. विधायक सरयू राय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया था, ताकि केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

सुबोध श्रीवास्तव और  आकाश शाह ने झारखंड पुलिस तथा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी विश्लेषण, खुफिया जानकारी के समन्वय और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप एक निर्दोष युवक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सकी, जो प्रशासन की दक्षता का परिचायक है।

हालांकि, संयुक्त बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि यह घटना शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और व्यापारी समुदाय की सुरक्षा के संबंध में एक गंभीर चेतावनी है। जदयू ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक स्थायी सुरक्षा नीति, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र और विशेष निगरानी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!