Uncategorized

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र निवासी देवांग गांधी  के सुपुत्र युवा उद्यमी कैरव गांधी  का 13 जनवरी को हुआ अपहरण आज भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है

इस गंभीर विषय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  अर्जुन मुंडा , सांसद  विद्युत वरण महतो , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  दिनेशानंद गोस्वामी , प्रदेश उपाध्यक्ष  बालमुकुंद सहाय , प्रदेश मंत्री  नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं जिला अध्यक्ष  संजीव सिन्हा  के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र निवासी देवांग गांधी  के सुपुत्र युवा उद्यमी कैरव गांधी  का 13 जनवरी को हुआ अपहरण आज भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है।

आज इस गंभीर विषय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  अर्जुन मुंडा , सांसद  विद्युत वरण महतो , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  दिनेशानंद गोस्वामी , प्रदेश उपाध्यक्ष  बालमुकुंद सहाय , प्रदेश मंत्री  नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं जिला अध्यक्ष  संजीव सिन्हा  के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया

चिंता की बात यह है कि कैरव गांधी का घर एसएसपी आवास के पास स्थित है प्रशासन की नाक के नीचे से यदि कोई युवक अपहृत होकर लापता हो जाता है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती, तो यह न केवल लापरवाही है बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न भी है।

परिवार की पीड़ा, चिंता और असहायता को सुनकर मन व्यथित है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आज एक सम्मानित परिवार न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाने को मजबूर है।

क्या जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में भी युवा उद्यमी सुरक्षित नहीं हैं?

भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नही जवाबदेही तय होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!