Uncategorized

जदयू मानगो नगर निगम क्षेत्र की अहम बैठक संपन्न, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे

जदयू मानगो नगर निगम क्षेत्र की अहम बैठक संपन्न, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया


जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में आयोजित की गई।
बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की।
आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें मानगो क्षेत्र के नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के निर्गमन में हो रहे अनावश्यक विलंब पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने इन समस्याओं को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानगो क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं सहित जाति, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 2 जनवरी 2026 को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की उदासीनता के विरोध में 15 जनवरी 2026 को मानगो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक में जदयू प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, पप्पू सिंह, मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, आकाश शाह, प्रकाश कोया, नीरज सिंह, अशोक सिंह, राजेश प्रसाद, दीपक गौड़, संजीव मुखर्जी, हेमंत पाठक, पिंटू सिंह, पवन सिंह, अमृता मिश्रा, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, ममता सिंह, निसार अहमद, मुस्ताक अहमद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!