Uncategorized

जद(यू) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदन

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जमशेदपुर महानगर, पूर्वी सिंहभूम की ओर से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री  श्रवण कुमार  का अभिनंदन बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में भव्य रूप से किया गया

जद(यू) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदन

जमशेदपुर-  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जमशेदपुर महानगर, पूर्वी सिंहभूम की ओर से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री  श्रवण कुमार  का अभिनंदन बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में भव्य रूप से किया गया

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जद(यू) जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार से झारखंड अलग होने के बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया था, जहाँ संगठन को मजबूती मिली। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं, इसके बावजूद पार्टी उन्हें नियमित रूप से झारखंड भेजती है, ताकि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे।

उन्होंने बताया कि हाल के चुनाव में गठबंधन के तहत जद(यू) को दो सीटें प्राप्त हुईं, जिनमें एक सीट पर पार्टी को जीत मिली, जबकि दूसरी सीट पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में  विधायक  सरयू राय  के प्रचार में वे स्वयं आए थे और कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से कम समय में  सरयू राय  को विजय प्राप्त हुई।

पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में कहा कि श्रवण कुमार  के नेतृत्व में नालंदा सहित पूरे बिहार में उनके विभाग द्वारा अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं। उनका सरल स्वभाव और राजनीतिक शुचिता के साथ कार्य करने की शैली कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है.

जद(यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। जीविका दीदी योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि जहाँ अन्य राज्य सरकारें महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता दे रही हैं, वहीं बिहार में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता दी गई है। साथ ही, समीक्षा के बाद सभी पात्र महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना है, जिसे लौटाना नहीं होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री  श्रवण कुमार  का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  अजय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव  कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे— पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव  कौशल कुमार, युवा जद(यू) जिला अध्यक्ष  नीरज सिंह, बिहार किसान नेता त्रिगुण ,महिला जिला अध्यक्ष  अमृता मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष  प्रकाश कोय,
अनुसूचित जाति मोर्चा  राजेश प्रसाद,  वीर सिंह देवगम,  भास्कर मुखी,  विकास साहनी,  संजीव सिंह,  मनोज सिंह,  अशोक सिंह,  विनोद सिंह,  मृत्युंजय शर्मा,  दीपक गौड़ विकास कुमार,  विनीत कुमार सिंह,  परमजीत श्रीवास्तव,  ऊषा यादव,  प्रवीण सिंह,  शंकर कर्मकार,  विनोद राय,  लालू गौड़,  मुश्ताक अहमद,  तारक मुखर्जी, सत्येंद्र सिंह, अर्जुन यादव,  शमशाद खान, पुतुल सिंह,  दिलीप प्रजापति,  मनोज गुप्ता,  रवि शंकर सिंह,  किशोर कुमार,  सुनील गुप्ता,  सूरज यादव,  नीरज साहू,  बिट्टू दुबे, पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!