दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026 का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 व 11जनवरी को को ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में अयोजित होगा
झारखण्ड राज्य के जननायक, दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जन्म जयंती के पावन अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026" दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन दिनांक 10 तथा 11 जनवरी, 2026 को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में किया जा रहा है

दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026 का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 व 11जनवरी को को ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में अयोजित होगा

जमशेदपुर – झारखण्ड राज्य के जननायक, दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जन्म जयंती के पावन अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026″ दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन दिनांक 10 तथा 11 जनवरी, 2026 को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला के कुल 16 टीमें भाग लेंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला के 11 प्रखण्ड से 11 प्रखण्ड स्तरीय टीम , 4 नगर क्षेत्र से 4 नगरीय टीम तथा 1 जिला स्तरीय टीम सम्मिलित होंगे। इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के विधायकगण, जिला स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय तथा पंचायत स्तरीय झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 240 पदाधिकारी खिलाड़ी के रूप में अपना खेल प्रतिभा तथा खेल भावना का प्रदर्शित करेंगे। यह प्रतियोगिता नॉक आउट प्रारूप में खेला जायेगा। हर मैच 6-6 ओवर के लिए खेला जायेगा। प्रत्येक मैच में एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज तथा प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के विजेता दल को ₹51000 के नगद पुरस्कार के साथ-साथ दिशोम गुरू मेमोरियल कप प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के उप-विजेता दल को ₹31000 के नकद पुरस्कार के साथ-साथ दिशोम गुरू मेमोरियल कप प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के पहले दिन 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन के उपरान्त खेल प्रारंभ किया जायेगा। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे दिन 11 जनवरी को अपराह्न 12:15 बजे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा तथा इसके साथ-साथ जमशेदपुर के पूर्व शहीद सांसद सुनील कुमार महतो के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा। फाइनल मैच के पूर्व जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ नेतागण तथा वरिष्ठ महिला नेत्रीगण के लिये फन गेम का आयोजन भी किया जायेगा। यह खेल प्रतियोगिता झारखण्ड आंदोलन की मूल भावना, एकता एवं अनुशासन को समर्पित है तथा जिला के तमाम नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना एवं एकता प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जायेगा। इस बात की जानकारी दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026 के आयोजन समिति द्वारा रविवार को परिसदन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी गई




