Uncategorized

ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, स्वच्छ ‌और निष्पक्ष चुनाव पर बनी सहमति

ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की सभी क्षेत्रीय समितियों तथा समाज के प्रबुद्ध और संस्थापक सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गोलमुरी स्थित केबुल क्लब में संपन्न हुई। मंच के अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही

ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, स्वच्छ ‌और निष्पक्ष चुनाव पर बनी सहमति

जमशेदपुर- आज ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की सभी क्षेत्रीय समितियों तथा समाज के प्रबुद्ध और संस्थापक सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गोलमुरी स्थित केबुल क्लब में संपन्न हुई। मंच के अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव रहा, जिस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समाज में स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त करते हुए चुनाव संचालन समिति में समाज के प्रबुद्ध और निष्पक्ष व्यक्तियों को शामिल करने पर जोर दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन समिति के लिए पांच प्रमुख व्यक्तियों के नाम चुने गए, जिनमें आर.एन. शर्मा, कर्नल आर.पी. सिंह, राजेश चौधरी, उपेंद्र शर्मा और धनंजय राय शामिल हैं।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि मंच के शीर्ष पदों पर केवल उन्हीं व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाए जिनकी सामाजिक छवि बेदाग और स्वच्छ हो। इसके लिए समाज के हर क्षेत्र में भ्रमण कर जनमत जानने और संवाद स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में महासचिव अनिल ठाकुर के अलावे उपेंद्र शर्मा, दीपू सिंह, बी. सिंह, राकेश सिंह, सरोज चौधरी, भारत चौधरी, कौशल किशोर राग, किशोर सिंह, चुलबुल सिंह, छक्कन चौधरी, अजय सिंह, शशिभूषण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!