Uncategorized

बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी भंग रोज़मर्रा के कार्यों के संचालन हेतु पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा की मौजूदा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान पद का निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से गठित पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है

बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी भंग रोज़मर्रा के कार्यों के संचालन हेतु पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

जमशेदपुर-  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा की मौजूदा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान पद का निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से गठित पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े दोनों गुटों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध न्यायालय में मामले दर्ज कराए गए हैं, जिससे गुरुद्वारा साहिब की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसे में शांति, अनुशासन और सामान्य स्थिति बहाल रखने के उद्देश्य से यह आवश्यक कदम उठाया गया है।

अब गुरुद्वारा साहिब के रोज़मर्रा के धार्मिक, प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी आगामी आदेश तक इसी पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है। इस कमेटी में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सहित नरेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू और दलजीत सिंह शामिल हैं।

गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पूर्व में संगत की भरी सभा में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सरदार शैलेंद्र सिंह को सौंपी थी। लंबे समय तक दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सर्वसम्मत कमेटी गठित करने के प्रयास किए गए, लेकिन सामान्य स्थिति बहाल न हो पाने के कारण पांच सदस्यीय कमेटी ने अपनी अनुशंसा रिपोर्ट सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को सौंप दी।

प्रधान भगवान सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह अस्थायी है और जैसे ही परिस्थितियां सामान्य होंगी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव संगत की भावनाओं और सिख मर्यादाओं के अनुरूप करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!